: उत्तर प्रदेश उपचुनाव मतदान आज जमकर हुई जुबानी जंग
Sun, Dec 4, 2022
उत्तर प्रदेश उपचुनाव का मतदान सोमवार को होगा जिसमें रामपुर और खतौली सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि मैनपुरी में लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद की लोकसभा की सीट खाली हो गई थी एवं रामपुर के विधायक आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद रामपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई थी जबकि विक्रम सैनी खतौली सीट से बर्खास्त किए जाने के बाद खतौली विधान सभा की सीट भी खाली हो चुकी थी जिस पर मतदान सोमवार 5 दिसंबर को होगा जबकि परिणाम 8 दिसंबर को आएगा
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज भले ही थोड़ा नरम हो लेकिन सियासी पारा दिन-ब-दिन चढ़ रहा है भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर में इस चुनावी मौसम को और भी रोचक बना दिया है चुनाव प्रचार बंद होने से पूर्व संध्या पर मैनपुरी लोकसभा सीट पर लड़ रही प्रत्याशी रघुराज शाक्य के समर्थन में संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को परिवार वादी पार्टी करार दिया था जिसका जवाब देते हुए लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा है कि रामराज से ज्यादा आज समाज को समाजवाद की जरूरत है जिसमें बगैर कोई भेदभाव के लोगों को रोजगार मिल सके यहां के लोगों से नेताजी के भावनात्मक रिश्ते हैं इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि दोनों डिप्टी सीएम में से कोई भी 100 सीट लेकर आए तो समाजवादी पार्टी उसको मुख्यमंत्री बना देगी शनिवार को मैनपुरी पहुुंच प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि अखिलेश अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दें तो केंद्रीय मंत्री बनाने पर विचार किया जा सकता है इधर शिवपाल यादव सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में उतरे हैं तब से शिवपाल की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ने लगी है उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारी ड्रोन से निगरानी की जा रही है चाचा भतीजा को एक मंच पर देख सपा प्रत्याशी ने विरोधियों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है शिवपाल यादव का अपने पक्ष में समर्थन प्राप्त करके मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सवा चार लाख यादव मतदाताओं को सपा ने अपनी तरफ एकजुट करने में सफलता पाई है जबकि यह मान भी लिया जाए कि भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के सभी सवा तीन लाख शाक्य मतदाताओं को एकजुट कर भी लिया तो सवर्ण मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करेंगे जिसमें कि क्षत्रिय वैश्य और ब्राह्मण कुल मिलाकर ढाई तीन लाख के आसपास मतदाताओं का झुकाव और आकर्षण भाजपा की तरफ काफी लंबे समय से रहा है लेकिन दूसरा पक्ष यह भी है की मुस्लिम समुदाय का समर्थन सपा के साथ जाता रहा है अब देखना यह है कि इस बार चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा
रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में दिग्गज नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां की है अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के अपने-अपने दावे हैं अपने अपने वादे है खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खासी मेहनत की है जबकि जयंत चौधरी ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है रामपुर विधानसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई दिग्गजों ने जमावड़ा बनाया है जबकि सपा प्रत्याशी के समर्थन में आजम खान अब्दुल्ला की भावनात्मक अपील अपने प्रत्याशी के पक्ष में कितना समर्थन जुटा पाएगी इसका निर्णय सोमवार को होगा
: गुजरात चुनाव:- शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ पहले चरण का मतदान
Fri, Dec 2, 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ जिसमें 60 फ़ीसदी से ऊपर वोट डाले गए राज्य के 19 जिलों की 89 सीटों पर प्रदेश की जनता ने दिग्गजों की किस्मत का फैसला किया सुरक्षित
राज्य की कुल 182 सीटें के लिए पहले चरण का मतदान 89 सीटों पर 1 दिसंबर को संपन्न हुआ 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे 788 प्रत्याशी इन 89 सीटों पर अपना भाग आजमा रहे हैं कांग्रेस से हस्तगत की 27 साल पुरानी बादशाहट को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी बरकरार रखना चाहती है आप के नेता अरविंद केजरीवाल की माने तो राज्य की 90 सीटों से अधिक पर अपनी जीत दर्ज कर गुजरात में आप सरकार बनाने जा रही है इधर नेतृत्व परिवर्तन के बाद एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेसियों में भी नया जोश देखने को मिला है
पहले चरण की हुई राज्य के विधानसभा चुनाव में प्रदेश वासियों ने कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा को अपने मतदान के माध्यम से आज सुरक्षित कर दिया है इसमें आपके सीएम कैंडिडेट यीशु दान गढवी द्वारका जिले की कंबलिया सीट से चुनावी मैदान में हैं आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत के कटारगांव से उम्मीदवार है जामनगर उत्तर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा तथा सूरत की अन्य 2 सीटों से गृहमत्री हर्ष संघवी का नाम शामिल है इन 89 सीटों पर 2017 के आम चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर तथा कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को गई थी
: उत्तर प्रदेश की सेहत सुधारने के लिए सरकार पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी में
Thu, Dec 1, 2022
अभी
बात ज्यादा पुरानी नहीं है उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा सरकार ने ठीक चुनाव से पहले 24 करोड़ की आबादी वाली राज्य में घोषणा की थी कि हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएग और इस पर पिछली योगी सरकार ने कार्य भी शुरू कर दिया था पहले चरण में 39 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई फिर बाद में यह आंकड़ा 58 हो गया हालांकि ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों के निर्माणाधीन रहते वही चुनावी कवरेज लेने के लिए पिछली सरकार ने मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन तक कर डाला जिसको की विपक्षी पार्टियों ने जमकर मुद्दा बनाया लेकिन सरकार चुनाव से पहले किए गए अपने वादे को भूल ही नहीं है जल्दी 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए निजी संस्थाओं के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे सार्वजनिक निजी सहभागिता मॉडल पर यह मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे जिसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने बीते सितंबर माह में 1012 करोड़ की आर्थिक मदद करने की मंजूरी दे दी है इस पर 1525 करोड रुपए खर्च होनी है बाकी रकम निजी संस्थाएं खर्च करेगी जिन्हें 33 साल के लिए जिला अस्पताल में उसकी जमीन लीज पर दी जाएगी
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया कि मैनपुरी महोबा बागपत हमीरपुर हाथरस और कासगंज उत्तर प्रदेश के इन 6 जनपदों में पीपीपी मॉडल पर आधारित नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारियां तेजी पर की जा रही है जल्द ही निजी संस्थाओं को इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन वाली योगी सरकार ने देश की जीडीपी बढ़ाने के लिए भले ही बड़ा योगदान दिया हो लेकिन स्वास्थ्य के मामले में प्रदेश की हालत खराब है वह निचले पायदान पर खिसक चुका है इसका कारण है प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर कम खर्च और डॉक्टरों की कमी तथा अनट्रेंड नर्सिंग स्टॉप प्रदेश की खराब स्वास्थ्य के प्रमुख कारण है अभी हाल ही में प्रकाशित नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में स्वास्थ्य के मामले में उत्तरप्रदेश सबसे निचले पायदान पर है जबकि केरल इस मामले में सबसे ऊपर है प्रदेश की यूपी सरकार का कहना है कि आजादी के बाद से 2016 तक प्रदेश में केवल 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे 32 मेडिकल कॉलेजों को 2016 के बाद बनाया गया 59 राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रदेश सरकार ने द्वारा सत्ता संभालने से पूर्व ही तैयार करवा लिए थे और अभी चेन्नई पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज को बनाने की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है इस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 75 जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा
मेडिकल प्रवेश परीक्षा neet-ug क अनुसार देश में कुल 91927 डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस में दाखिला लेते हैं इसमें सरकारी व निजी दोनों संस्थानों की सीटें शामिल है जिसमें उत्तर प्रदेश की बात करें तो 4303 सरकारी मेडिकल कॉलेजेस की सीट और 4750 निजी संस्थानों के मेडिकल कॉलेज की सीट है कुल मिलाकर प्रदेश में डॉक्टर बनने वालों का आंकड़ा प्रतिवर्ष 10000 के नीचे ही रहता है जबकि जरूरत कहीं ज्यादा होती है विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो करीब 1000 मरीजों पर एक डॉक्टर की आवश्यकता होती है इस लिहाज से 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य में प्रतिवर्ष पास करने वाले डॉक्टरों की संख्या का काफी कम है डेंगू मलेरिया वायरल चिकनगुनिया मस्तिष्क ज्वर सहित प्रदेश में हर वर्ष तमाम बीमारियों का संक्रमण तेजी से होता है इतनी बड़ी आबादी को इन संक्रमण बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधन स्टाफ डॉक्टर पर्याप्त नहीं कहीं जा सकते हैं लिहाजा इस दिशा में प्रदेश सरकार को तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है