: भगवान महावीर सब सभी की प्रेरणाः ब्रजेश पाठक
Fri, Apr 4, 2025
लखनऊ। 02 अप्रैल भगवान महावीर हम सभी के आर्दश हैं। प्रेरणास्त्रोत हैं। अराध्य हैं। जियो और जीने दो के उनके महान संदेश को हम आत्मसात करते हैं।
भगवान महावीर का संर्पूण जीवन स्व व पर के अभ्युदय की जीवंत प्रेरणा है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे बुधवार को डालीगंज पुल पर आयोजित भगवान महावीर की प्रतिमा, गणिनी आर्यिका श्री ज्ञानमती कीर्तिस्तंभ, प्रतिमा हेतु प्लेटफार्म के शिलान्यास एवं प्रतिमा पुनःस्थापना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अयोध्या में विराजमान पूज्य ज्ञानमती माता जी के आशीर्वाद से अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद (उत्तर प्रदेश प्रांत) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें सत्य और ज्ञान की ओर लेकर जाता है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण में लगा दिया। उन्होंने बताया कि यहां स्थापित भगवान महावीर की प्रतिमा को 17 अगस्त 2012 को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जैन समाज द्वारा मकराना, राजस्थान से कुशल कारीगरों को बुलाकर मूर्ति को पुनः वास्तविक स्वरूप में लाया गया। डिप्टी सीएम ने इस सफल आयोजन के लिए जैन समाज के सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधायक नीरज बोरा, स्वामी रवींद्र कीर्ति जी महाराज, पार्षद अनुराग मिश्रा, कैलाश चंद्र जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा परिषद जीवन प्रकाश जैन, अध्यक्ष युवा परिषद आदीश जैन, अमर चंद जैन, रीतेश जैन, संजीव जैन, नीतीश जैन, शुभ चंद्र जैन, वीर कुमार जैन, ब्रजेश जैन, केसी जैन, सिद्धार्थ जैन, शुम्भुनाथ तिवारी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
: लखनऊ स्थित अपार्टमेंट के तोड़ने के आदेश के बाद हाई कोर्ट ने रोक लगाई
Fri, Feb 7, 2025
लखनऊ 7 फरवरी इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के आदेश पर रोक लगा दी है। एलडीए की ओर से अपार्टमेंट के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। कोर्ट ने अपार्टमेंट को ढहाने के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही, कोर्ट ने इस मामले में एलडीए से जवाब मांगा है।
हाई कोर्ट ने बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से पारित ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगा दी। एलडीए के आदेश के तहत बीबीडी के सामने स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट के कुछ ब्लॉकों को ध्वस्त किया जाना था। हाई कोर्ट ने इस मामले में एलडीए को चार सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। माना जा रहा है कि हाई कोर्ट की ओर से दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोई आदेश जारी किया जाएगा।जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने अपार्टमेंट में रहने वाले फ्लैट मालिकों पंकज माथुर, ऋषि राज शंकर, जितेंद्र बहादुर खरे, विवेक मिश्रा, सचिंद्र कुमार श्रीवास्तव और वंदना भारद्वाज की ओर से दायर अलग-अलग याचिकाओं पर यह आदेश पारित किया।याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि सिल्वर लाइन अपार्टमेंट का निर्माण सालों पहले किया गया था। याचिकाकर्ता अपने परिवारों के साथ उसमें रह रहे हैं। याचिका में कहा गया कि एलडीए ने अचानक ध्वस्तीकरण का नोटिस दे दिया। उन्हें 15 दिन के भीतर अपार्टमेंट खाली करने को कहा। इस स्थिति में वह कहां जाएंगे? इस पूरे मामले में कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों के आधार पर अपार्टमेंट ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगा दी।
: लखनऊ में 83 अपार्टमेंट को तोड़ने का नोटिस हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सक्रिय हुए अधिकारी
Thu, Jan 30, 2025
लखनऊ: 30 जनवरी हाईकोर्ट की सख्त नाराजगी के बाद अब एलडीए शहर में बने 81 अवैध अपार्टमेंट गिराएगा। इसको लेकर 15 दिन की नोटिस कब्जा खाली करने के लिए जा रही है। कार्रवाई को लेकर एक समिति भी एलडीए वीसी ने बनाई है।राजधानी लखनऊ शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से बने 83 अपार्टमेंट जमींदोज़ किए जाएंगे। एलडीए ने अपार्टमेंट में रहने वालों को 15 दिन में फ्लैट खाली करने का नोटिस जारी किया है। ये अपार्टमेंट पिछले करीब 20 वर्षों के दौरान बने हैं।(#नीचे_दी गई लिस्ट में अपनी बिल्डिंग का नाम चेक कर ले)
नजमी राजा बाजार रस्तोगी टोला चौक
अब्बास प्रकाश सिनेमा के पीछे नक्खास
मारुफ खां बाल्दा रोड गहना गार्डेन चौक
बिलकिस बानो चौक
फैज अहमद बुनियाद बाग सहादतगंज
अनीश व जमशेद शीश महल ठाकुरगंज
नूरजहां नेपियर रोड दो हरदोई रोड ठाकुरगंज
अनीस व जमशेद शीश महल सहादतगंज
अहमद अली तंबाकू वाले अब्दुल अजीज रोड चौक
अनवर भाई अब्दुल अजीज रोड चौक
ताज आर हिना सैयद मेहंदी अब्बास
आगामीर वजीरगंज
अरशद भदेवा सेंट जूलियस स्कूल के पास बाजार खाला
आमिर जहरा कॉलोनी डजल आइस फैक्ट्री के सामने ठाकुरगंज
मुसर्रत हुसैन हुसैनाबाद शीश महल ठाकुरगंज
सबा आब्दी शीश महल ठाकुरगंज
सिटी स्क्वायर तुलसीदास मार्ग चौक
हरी कपूर मनोहर नगर कॉलोनी सरफराजगंज
मंजूश्री अपार्टमेंट तहसीन गंज चौराहा ठाकुरगंज
ताज एनक्लेव कॉम्प्लेक्स तुलसीदास मार्ग चौक
रफत हरदोई रोड ठाकुरगंज
अब्बास अपार्टमेंट तुलसीदास मार्ग
अजमत नादान महल रोड
रियाज तायल विहार हैदरगंज तिराहा
डॉ. शकील तायल विहार हैदरगंज
एन के सिंह टीजी नॉर्थ बिहारी मार्ग सिविल लाइन हैदराबाद
सलमान समदी न्यू सिविल लाइन हैदराबाद
इम्तियाज अहमद दीनदयाल गुप्ता मार्ग न्यू हैदराबाद
सिराज इकबाल एफआई बिल्डर ब्लूम फाउंडेशन अपार्टमेंट के पीछे न्यू हैदराबाद
सुमित अग्रवाल स्वाति अग्रवाल न्यू हैदराबाद
राजेश मौर्य अजीत मौर्य न्यू हैदराबाद
संजीव अग्रवाल प्रकाश चौरसिया न्यू हैदराबाद
आदित्य प्रकाश साहिल न्यू हैदराबाद
सिराज मेंहदी न्यू हैदराबाद बंदी हाउस
एलए चटर्जी टीजी नार्थ न्यू हैदराबाद
अरुण कुमार अग्रवाल टी जी नार्थ न्यू हैदराबाद
जियाउर रहमान एवं इम्तियाज अहमद, न्यू हैदराबाद
निसार अहमद पार्ट बी न्यू हैदराबाद
रमेश चंद्र शर्मा आदि पार्ट न्यू हैदराबाद
अनीता अरोड़ा न्यू हैदराबाद
अशोक कुमार अग्रवाल पार्ट न्यू हैदराबाद
रुक्मणी सिंह विनीत खंड गोमती नगर
दाउद अहमद व सिम्मी विजय खंड गोमती नगर
मनीष एवं आरती वर्मा चंद्रलोक कॉलोनी
सुशील कुमार अग्रवाल ओम संतोष कुमार अग्रवाल 61 रविंद्र गार्डन
कुणाल गुप्ता डी 1 सेक्टर एफ अलीगंज
अवनीश कुमार सिंह चंद्रलोक कॉलोनी अलीगंज
कंचन सेक्टर एफ अलीगंज
अरशद फारुकी सेक्टर ई अलीगंज
राजेश यादव सेक्टर जी अलीगंज
सुधाकर देव सेक्टर जी अलीगंज
मेवाराम सेक्टर ए सीतापुर रोड
आदेश कुमार एवं सर्विस कुमार टी जी नॉर्थ निराला नगर
छाया देवी आशा अपार्टमेंट सेक्टर सी महानगर
नीरज रस्तोगी फैजाबाद रोड महानगर
कीर्ति कुमार भंडारी महानगर
ललित श्रीवास्तव मल्हार अपार्टमेंट सेक्टर ए महानगर
मोहन दास लधानी सेक्टर ए महानगर
अरविंद कुमार त्रिपाठीसेक्टर ए महानगर
राम अवतार अग्रवाल सेक्टर सी महानगर
अन्नपूर्णा अपार्टमेंट पीके कंस्ट्रक्शन अयोध्या रोड
अशोक अग्रवाल सिल्वर लाइन अपार्टमेंट बाबू बनारसी दास कॉलेज के सामने
सरोज अग्रवाल उत्तरधौना चिनहट
विमला देवी सेक्टर के महानगर
रमेश चंद्र अग्रवाल सेक्टर के महानगर
राजेंद्र कुमार अग्रवाल सेक्टर सी महानगर
कांजी अजमल हुसैन सेक्टर सी महानगर
विनय कुमार दत्त सेक्टर ए महानगर
वली उल्लाह शादाब कॉलोनी खुर्रम नगर
इम्तियाज अहमद गोखले विहार मार्ग
अजय गुप्ता गोखले विहार मार्ग
अजीम खान बी एन रोड
दिनेश्वर दयाल सेंट गोमती एंक्लेव
इमरान सिद्दीकी खलीक अहमद बी एन रोड
सरोजनी देवी सेठ 7 बटलर रोड तिलक मार्ग
श्यामलाल जगवानी अमीर नगर मोती नगर
अशरफ अली जगत नारायण रोड वजीरगंज
सैयद मोहम्मद नासिर श्रीमती जमाल हैदर जगत नारायण रोड वजीरगंज
नसीम अहमद जरीना खातून जगत नारायण रोड
विजय शंकर सिंह 47/1 क्ले स्क्वॉयर
कृष्ण मोहन विडोलिया प्लाट नंबर-41 क्ले स्क्वॉयर कबीर मार्ग