: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट व गाली-गलौच का आरोप लगाया
Sun, Feb 5, 2023
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में हैं. उनकी पत्नी एंड्रियानशे ने मारपीट व गाली-गलौच करने का आरोप है. पुलिस को दी गई शिकायत में इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी ने हेविट ने मुंबई पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैएंड्रिया ने विनोद कांबली पर शराब के नशे ने मारपीट व गाली-गलौच करने का आरोप है. पुलिस को दी गई शिकायत में इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि विनोद कांबली ने शराब के नशे उन्हें कुकिंग पैन का हैंडल फेंककर मारा, जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई. एंड्रिया की पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की है. एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘विनोद कांबली शराब के नशे में बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं. इसके बाद वह दौड़कर किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल फैंककर मुझे माराबांद्रा पुलिस के मुताबिक विनोद कांबली के खिलाफ IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बांद्रा पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने आने से पहले कांबली की पत्नी एंड्रिया ने भाभा हॉस्पिटल जाकर मेडिकल ट्रीटमेंट लिया था. पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी के बीच झगड़े का गवाह उनका 12 साल का बेटा बना, जो ये सब देख डरा-सहमा था. विनोद कांबली का मोबाइल फोन स्वीच्ड ऑफ आ रहा है. एंड्रिया ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है, ‘वह मुझे डराते-धमकाते हैं. मुझे और मेरे बच्चे को गालियां देते हैं, यहां तक कि मारते भी हैं. कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा.’ विनोद कांबली को इससे पहले बीते साल फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. तब उन्होंने शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी
: भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार आठ में से सात लोगों की मौत
Sat, Feb 4, 2023
ताजमहल देखकर लौटते वक्त उन्नाव में हुए सड़क हादसे में बाराबंकी के 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में जहां एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं वहीं अन्य तीन लोग उसके ससुराल पक्ष के थे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया. अब इस परिवार में महज एक घायल मासूम बच गया हैउन्नाव में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को तीन शवों के बसौली पहुंचने पर पिता और अन्य परिजन सदमे के कारण बेहोश हो गए. दिनेश के परिवार में कुल 5 लोग थे जिसमें एक मासूम बच्चा ही घायल अवस्था में बचा है जबकि उसकी सास और दो साली भी हादसे की शिकार हुई हैं. ये सभी लोग अपनी एसयूवी से आगरा में ताजमहल देख कर वापस बाराबंकी लौट रहे थे, तभी उन्नाव के पास टायर फटने से ये सड़क हादसा हुआ थादरअसल भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष रामखेलावन लोधी के चार बेटों में से दूसरे नंबर के पुत्र दिनेश राजपूत शहर के चित्रगुप्त नगर कॉलोनी में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे. दिनेश शहर में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते थे.31 जनवरी को दिनेश पत्नी अनीता सिंह (34साल), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9 साल) बेटों में आर्यन (4 साल), लक्ष्यवीर (10 महीने) सास कांती (52साल), साली प्रीती (15साल) और प्रिया (9साल) के साथ अपनी कार से आगरा घूमने गए थे. ताजमहल देखने के बाद शुक्रवार को सभी एक कार से वापस बाराबंकी लौट रहे थे. कार दिनेश राजपूत चला रहे थे.आगरा से बाराबंकी लौटते वक्त उन्नाव में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार आठ में से सात लोगों की मौत हो गई है. इनमें मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसौली गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया
: योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा
Fri, Feb 3, 2023
प्रदेश के बलिया में सूदखोरों ने एक हंसते-खेलते परिवार को सिसकने के लिए मजबूर कर दिया है. दरअसल, बलिया शहर के मालगोदाम रोड निवासी नंदलाल गुप्ता ने बुधवार को फेसबुक लाइव किया और इसी दौरान सुसाइड कर लियाइस वीडियो में नंदलाल गुप्ता ने कहा कि मैं सूदखोरों की वजह से परेशान हूं, योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा. वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा शुरू हो गयागुरुवार को मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया कि जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी गुप्ता ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित जिले के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूदखोरों ने मेरा जीवन खराब कर दिया है, मेरी परिवार को उजाड़ दी है, ठीक उसी तरह से इन सूदखोरों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिएपूरा पैसा दिया फिर भी कर रहे थे परेशान'मोनी गुप्ता का आरोप है कि मेरे पति ने इन सूदखोरों को पूरा पैसा दे दिया था, फिर भी इन सूदखोरों ने मेरे पति का मानसिक उत्पीड़न किया, उन्हें आत्म हत्या करने के लिए विवस किया. मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी दहाड़ मारकर रोते हुए अचेत हो जा रही थी. पास में मौजूद अन्य महिलाएं उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थींपीड़ित पत्नी के जुबान पर एक ही शब्द सुनने को मिल रहा था कि सभी दरिंदो को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ फांसी के फंदे पर लटका दें, उन सभी दरिंदों के घर पर भी बुलडोजर चलवा दें ताकि फिर ऐसी घटना हो, सब पैसा लेने के बाद घर जमीन लिखवा लिया गया. मृतक नंद लाल के दो संतान हैं और BALLIA ARMS CORPORATION नाम से दुकान हैमृतक नंदलाल की पत्नी मोनी ने शहर कोतवाली में गुरुवार को तहरीर दिया, जिसमें हनुमान सिंह, अजय सिंह, देव नारायण सिंह, सहजा नंद सिंह, अनिल चौबे,राहुल चौबे, रोहित चौबे,अखिलेश प्रताप सिंह,आलोक सिंह ,सुनील मिश्रा, राजू मिश्र समेत कई लोग शामिल हैं. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है