: अपराधिक मामले छुपा कर अब नहीं बन सकेंगे एडवोकेट :- इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Wed, Dec 27, 2023
प्रयागराज 27 दिसंबर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को आपराधिक केस में आरोपी या सजायाफ्ता किसी भी व्यक्ति को वकालत का लाइसेंस देने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि बार काउंसिल आवेदन फॉर्म में ही दर्ज अपराध के खुलासे की प्रक्रिया अपनाएं। लाइसेंस जारी करने से पहले पुलिस से रिपोर्ट ली जाए। तथ्य छिपाकर लाइसेंस लेने का खुलासा होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाए।कोर्ट ने यह आदेश 14 आपराधिक केसों का इतिहास और चार केस में सजायाफ्ता विपक्षी को वकालत का लाइसेंस देने के खिलाफ शिकायत पर बार काउंसिल द्वारा निर्णय लेने में देरी को देखते हुए दिया है। कोर्ट ने विपक्षी जय कृष्ण मिश्र के खिलाफ याची की शिकायत को तीन माह में निस्तारित करने का निर्देश बार काउंसिल को दिया है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसे लोगों को वकालत का लाइसेंस दिया जाता रहा तो यह विधि व्यवसाय ही नहीं समाज के लिए भी यह नुकसानदायक होगा। कोर्ट ने आवेदन में खुलासे की प्रक्रिया को लंबित व दाखिल होने वाले सभी आवेदनों पर लागू करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एसडी सिंह तथा न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ ने अधिवक्ता पवन कुमार दुबे की याचिका पर दिया है।याचिका पर अधिवक्ता सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बहस की। इनका कहना था कि विपक्षी अधिवक्ता का आपराधिक इतिहास है और सजायाफ्ता है फिर भी बार काउंसिल ने उसे लाइसेंस दे दिया है। इसके खिलाफ याची की 25 सितंबर 22 को की गई शिकायत पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों को लाइसेंस देने पर एडवोकेट एक्ट में प्रतिबंधित किया गया है।कोर्ट ने बार काउंसिल से कहा कि वह लाइसेंस देने की प्रक्रिया में संबंधित थाने की पुलिस रिपोर्ट भी शामिल करे। साथ ही आवेदन में दर्ज अपराध का खुलासा अनिवार्य किया जाए। तथ्य छिपाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाए। बार काउंसिल ने अभी तक ऐसी प्रक्रिया नहीं अपनाई है।
: वंदे भारत ट्रेन के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें रूट और किराया
Mon, Dec 25, 2023
नई दिल्ली 25 दिसंबर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत ने भारतीय रेल में आधुनिकता की नई दौड़ की शुरुआत की थी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड वंदे भारत को लोगों ने खूब सराहा लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के महंगे किराए ने निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सफर मुश्किल बना दिया
देश की आम जनता की इसी जरूरत को देखते हुए भारतीय रेल एक नई पहल करने जा रही है और वंदे भारत के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है.
बिहार को मिलेगी पहली अमृत भारत
हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत के लंबे समय के बाद बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिली थी लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत बिहार से हो रही है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक फैले पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय में इस ट्रेन के मिलने का जोश दिखाई दे रहा है और रेल मुख्यालय ने इस नई ट्रेन के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं.
बेहतरीन फीचर्स से लैस
22 बोगियों वाली इस ट्रेन में AC कोच की बजाय सभी कोच स्लीपर और जनरल कोच हैं, लेकिन सुविधाएं वंदे भारत जैसी ही आधुनिक हैं. CCTV कैमरों से लैस ट्रेन की बोगियां, अत्याधुनिक शौचालय, बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैप के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तर्ज पर अनाउंसमेंट सिस्टम के इंतजाम इस नई ट्रेन में होंगे
बेहतरीन फीचर्स से लैस
22 बोगियों वाली इस ट्रेन में AC कोच की बजाय सभी कोच स्लीपर और जनरल कोच हैं, लेकिन सुविधाएं वंदे भारत जैसी ही आधुनिक हैं. CCTV कैमरों से लैस ट्रेन की बोगियां, अत्याधुनिक शौचालय, बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैप के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तर्ज पर अनाउंसमेंट सिस्टम के इंतजाम इस नई ट्रेन में होंगे.
वंदे भारत ट्रेन जैसी ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों से कम रखने का प्लान है, जिससे देश की आम जनता रेलवे के आधुनिक सुविधाओं का लाभ ले सकें. अमृत भारत एक्सप्रेस इसलिए भी खास है क्योंकि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से शुरू होगी और इस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
इस रूट पर चलेगी
देश की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत माता-सीता के जन्मस्थली से श्री राम के जन्मस्थल को जोड़ेगी और इस ट्रेन की शुरुआत की तारीख उस दिन को रखा गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में होंगे और उसी दिन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होगी, जो दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी. अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी
: अरब सागर में वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद भारत ने फुर्ती से उठाए कदम,
Sun, Dec 24, 2023
नई दिल्ली 24 दिसंबर अरब सागर में शनिवार को एक वाणिज्यिक पोत एमटी केम प्लूटो पर संदिग्ध ड्रोन से हमला होने की खबर सामने आई। इस हमले के कारण एक टैंकर में आग लग गई थी। हालांकि, जल्द ही इस आग पर काबू पा लिया गया था।
इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं थी। इस मामले को लेकर अब भारतीय नौसेना ने एक बयान जारी किया है और विस्तार से बताया है कि कल की घटना में क्या हुआ।
बयान में कहा गया, भारतीय नौसेना के मिशन अरब सागर में तैनात प्लेटफॉर्म से समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं। इसमें एमटी केम प्लूटो पर मिसाइल या ड्रोन हमला भी शामिल है। शनिवार को करीब पौने आठ बजे इससे एक वस्तु टकराई था, जिसके बाद आग लग गई थी। यह मिसाइल या ड्रोन होने की संभावना है। वाणिज्यिक पोत में चालक दल के 22 सदस्य (21 भारतीय और एक वियतनामी) थे।
इसमें आगे कहा गया, हालात पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय नौसेना ने नियमित निगरानी के लिए क्षेत्र में तैनात एक समुद्री गश्ती विमान को डायवर्ट किया। नौसेना ने स्थिति का आकलन करने और एमटी केम प्लूटो को मदद प्रदान करने के लिए अपने मोरमुगाओ जहाज को भी डायवर्ट किया। समुद्री गश्ती विमान ने शनिवार की दोपहर एक बजकर पंद्रह मिनट पर एमटी केम प्लूटो के ऊपर उड़ान भरी और चालक दल से संपर्क स्थापित किया। चालक दल ने बताया कि सभी 22 सदस्य सुरक्षित हैं और आग बुझा दी गई है। नौसेना ने जरूरी मदद देने के लिए स"भी भारतीय समुद्री एजेंसियों की स्थिति का भी विवरण दिया।
नौसेना ने बताया कि शनिवार को शाम साढ़े सात बजे एमटी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया गया। ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी मदद की जरूरत है या नहीं। घटनास्थल पर मौजूद सीजीएस विक्रम को जहाज को मुंबई ले जाने का निर्देश दिया गया