: सेना ने दो टूक कहा कि सरकार आदेश दे तो POK फिर हमारा
Tue, Nov 22, 2022
भारत
के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के पूछे गए सवाल पर जिसमें राजनाथ सिंह ने कहा था पीओके में हो रहे अत्याचार की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी सेना की लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्ववेदी ने कहा है कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है वह सर वह सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे उत्तरी सेना के कमांडर ने मंगलवार को कहा है कि भारत काफी हद तक सीमा पार आतंकवाद को नियंत्रित करने में सक्षम है उन्होंने यह भी कहा है कि धारा 370 के हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में काफी बदलाव आया है राज्य में आतंकवाद और उनकी गतिविधियों पर लगाम लगी है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में बोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में पाकिस्तान ने जो किया है उसकी उसे कीमत चुकानी पड़ेगी उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रहा है और इसे इसके परिणाम भुगतने होंगे उन्होंने आगे कहा है कि हमने कश्मीर का विकास कार्य शुरू कर दिया है लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गिलगित बालटिस्तान नहीं पहुंच जाते
मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खुलासा करते हुए बताया कि हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि लगभग 160 आतंकवादी लांच पैड पर बैठे हैं जिनमें 130 पीर पंजाल के उत्तर में जबकि 30 पीरपंजाल के दक्षिण में है पूरे भीतरी इलाके में कुल 82 पाकिस्तानी आतंकवादी और 53 स्थानीय आतंकवादी है उन्होंने कहा है कि करीब 170 अज्ञात आतंकवादी भी वहां मौजूद है श्री द्विवेदी ने बताया कि इस तरह कुल 300 आतंकवादी वर्तमान में क्षेत्र फैले हुए हैं लेकिन हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बिग किसी भी अप्रिय गतिविधि में शामिल ना हो पाए हमने कुछ हद तक आतंकवाद को नियंत्रित किया है हमारा पड़ोसी देश अब अशांति पैदा करने की छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में इंस्टॉल ग्रेनाइट बॉर्डर सब घुसपैठ की कोशिश कर रहा है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बड़ा बयान देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल श्री द्विवेदी ने कहा है कि पीओके की विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है इसमें कुछ भी नया नहीं है यह संसद के प्रस्ताव का हिस्सा है भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी चिनार कॉर्प्स कमांडर ने कहा है कि जब भी ऐसा फैसला होगा यह सेना को ऐसा आदेश दिया जाएगा भारतीय सेना उस पर कार्यवाही करने के लिए पूरी तरह तैयार है आपको बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है कि जब सेना ने पीओके वापस लेने के अपने मंसूबों को जगजहिर किया है इससे पहले भी चिनार चिनार कार्स लेफ्टिनेंट जनरल एडेएस औजला ने कहा था कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है एक बार पीओके को हासिल करने का आदेश मिला तो फिर हम पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे
: रोजगार मेले में आज 71000 नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे चुनाव से पूर्व चुनावी वादों को पूरा करने की कवायद तेज
Tue, Nov 22, 2022
आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के अलग-अलग 45 स्थानों पर राष्ट्र के 71000 युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जाएंगे राष्ट्रव्यापी रोजगार मेले का दूसरा आयोजन करीब 10:30 बजे से शुभारंभ होगा
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस मेले के लिए अपने मंत्रियों की टीम भी तैयार की है जो देश के अलग-अलग स्थानों पर जाकर 71000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन को संबोधित करेंगे यह कार्यक्रम लखनऊ ग्रेटर नोएडा कोलकाता सिलीगुड़ी देहरादून सहित देश के 45 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है पूर्व मैं भी इसी प्रकार रोजगार मेले का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा 22 अक्टूबर को किया जा चुका है नियुक्ति पत्र मिलने वाले युवाओं में शिक्षक नर्सिंग स्टाफ रेडियोग्राफर डॉक्टर पैरा मेडिकल स्टॉप तथा अन्य तकनीकी पदों पर भरे जाने वाले युवाओं की संख्या है अभी हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की गई थी जबकि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव को देखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम नहीं किए गए
विश्वव्यापी छाई मंदी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम युद्धों की आशंकाओं को देखते हुए केंद्र सरकार का यह फैसला साहसी माना जाएगा और उन तमाम युवाओं के साथ एक नई उम्मीद की किरण है जो पिछले दिनों करोना के बाद से अपने कैरियर को लेकर आशंकित थे युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कौशल दक्षता हासिल करके राष्ट्र के विकास में सहभागी कैसे बनना है इस बात का भी केंद्र सरकार द्वारा ध्यान रखा गया है
सुप्रीम कोर्ट एवं चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद इस प्रकार के चुनावी स्टंट या घोषणाएं में कमी जरूर आई है लेकिन पूर्व मैं भी देखने को मिला है कि सरकारों ने सत्ता में आने के बाद चुनावी घोषणा पत्र को पूर्ण नहीं किया है लेकिन अब प्रतिस्पर्धा के दौर में चुनावी वादों को राजनीतिक दल आसानी से भुला नहीं पाएंगे
: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके 50 की मौत करीब 300 से अधिक घायल
Mon, Nov 21, 2022
इंडोनेशिया की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के पश्चिमी द्वीप जावा प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसमें कि 20 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल होने की संभावना है
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मुख्य दीप पश्चिमी जावा मैं जमीन के अंदर 10 किलोमीटर पर था प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता एवं उसके आसपास के इलाके भूकंप के जोरदार झटके से कुछ सेकंड के लिए हिलने लगे जिससे वहां जानमाल का भारी नुकसान हुआ है 20 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा हताहत होने का अनुमान लगाया जा रहा है स्थानीय प्रशासन एवं इंडोनेशिया की सरकार बचाव और राहत के कार्य में जुट गई है रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है अभी 3 दिन पहले शुक्रवार की रात इंडोनेशिया के समुद्र के नीचे एक जोरदार भूकंप आया था जिसकी तीव्रता करीब 6.9 थी जबकि इंडोनेशिया संबंधित एजेंसी ने कोई सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया था