: जूते खराब न हो इसलिए बुलडोजर पर चढ़ गए दो युवक अगली ही पल बड़ा हादसा सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है वीडियो
Fri, Sep 8, 2023
लखनऊ 8 सितंबर बारिश या पानी जमा हो जाने की वजह से जगह-जगह कीचड़ हो जाता है. कीचड़ में लोगों का फिसलकर गिरना आम बात है. गलती से कीचड़ पर पैर रखा और फिर मुंह के बल धड़ाम. यही वजह है कि लोगों को जहां भी कीचड़ दिखती है, वो तुरंत सावधान हो जाते हैंकीचड़ अगर चप्पल और जूतों में लग जाए, तो वह न सिर्फ उन्हें खराब कर देती है, बल्कि उसकी वजह से लोग गिर भी जाते हैं. इसलिए लोग कीचड़ से बचने की कोशिश करते हैं.अगर किसी ने नई-नई चप्पल या जूते पहने हैं, तो फिर वह हर हाल में उससे बचने की कोशिश करता है. ऐसा ही कुछ दो युवक भी कर रहे थे, लेकिन उन्हें ये नहीं मालूम था कि जिस कीचड़ से वह बचने की कोशिश कर रहे हैं. थोड़ी देर में वह उसी कीचड़ में धड़ाम से गिर जाएंगे. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवकों को बुलडोजर का सहारा लेकर कीचड़ से बचते हुए देखा गया है. लेकिन कुछ पलों दोनों कीचड़ में धड़ाम से गिर जाते हैंवीडियो में दो युवकों को बुलडोजर के खोदने वाले हिस्से पर चढ़े हुए देखा जा सकता है. ये दोनों कीचड़ से कुछ दूर खड़े थे और उन्होंने कीचड़ वाली जगह को पार करने के लिए बुलडोजर पर चढ़ने का फैसला किया. दोनों आराम से बुलडोजर के अगले हिस्से पर चढ़ गए. सबकुछ ठीक चल रहा था. धीरे-धीरे वो कीचड़ वाले हिस्से को पार भी कर चुके थे. लेकिन तभी दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और फिर वो उसी कीचड़ में गिर गए, जिससे बचने के लिए उन्होंने इतनी मेहनत की थीhttps://twitter.com/sanjayjourno/status/1699441709841539352?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1699441709841539352%7Ctwgr%5E3b9da506a89504a15f0ef717a6baccb7bc4e8d79%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2Fदोनों युवक पीठ के बल कीचड़ में गिरते हैं. उनके कपड़े बुरी तरह से मिट्टी में सन जाते हैं. फिर किसी तरह वे उठते हैं और कीचड़ से बाहर निकलते हैं. 22 सेकंड के इस वीडियो में दोनों युवकों की बेबसी को देखा जा सकता है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. कुछ लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं. वीडियो को शेयर करने वाले एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि बुलडोजर का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए.
: अंत्यआधुनिक अल्फा कैमरे की रिपेयरिंग अब लखनऊ में संभव
Mon, Sep 4, 2023
लखनऊ 4 सितंबर प्रतिष्ठित सोनी कंपनी के सर्विस सेंटर कंट्री हेड मिस्टर विशाल माथुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोनी कंपनी के अंत्यआधुनिक कैमरे अल्फा सीरीज की रिपेयरिंग अब उत्तर प्रदेश की राजधानी
लखनऊ में संभव होगी इससे उपभोक्ताओं को कम समय में उनके प्रोडक्ट की रिपेयरिंग के साथ डिलीवरी सुनिश्चित की जा सकती हैसोनी सर्विस की कंट्री हेड मिस्टर माथुर आज लखनऊ में महानगर स्थित शरद चंद्र की सोनी सर्विस सेंटर पर अल्फा सीरीज की रिपेयरिंग सेंटर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मिस्टर माथुर ने इस बात की घोषणा की सोनी प्रोडक्ट सर्विस एवं गुणवत्ता के मामले में उपभोक्ताओं की कसौटी पर खरा उतरा है हमारी टीम ने प्रयास किया है कि उपभोक्ताओं को तय समय में उनके प्रोडक्ट की डिलीवरी रिपेयरिंग के साथ दी जा सके कुछ तकनीकी आधार पर एडवांस कैटिगरी के अल्फा कैमरे को लेकर प्रोडक्ट दिल्ली केंद्र भेजना पड़ता था लेकिन अब से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा की यही लखनऊ में एडवांस टेक्नोलॉजी के सभी कमरों का रिपेयरिंग की जा सके एवं तय समय में उनको वापस कस्टमर तक पहुंचा जा सके इसके लिए लखनऊ महानगर स्थित सर चंद्र के रिपेयरिंग सेंटर को सोनी इंडिया ने चयन करते हुए उसको अपग्रेड 3 सीरीज में कन्वर्ट किया है जिससे कि हम अपने सभी उपभोक्ताओं को सर्विस और अच्छी दे सकेंगे इस अवसर पर सर्विस सेंटर के जीएम मिस्टर सुरेंद्र सांवरिया तथा चरणजीत सिंह आरसीएम ऋषभ जायसवाल एवं मिस्टर रजा व मैनेजर मनीष अवस्थी मौजूद रह कार्यक्रम के समापन पर सोनी कंपनी की तरफ से आए हुए सभी व्यक्ति एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से आए हुए तमाम फ्रेंचाइजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को कार्यक्रम संचालक शरद चंद्र की तरफ से सोल उड़ाकर सम्मानित किया गया इसमें कुछ मीडिया के गण मान्य व्यक्ति भी शामिल हुए
: गरीब मरीजों की संजीवनी बनी आयुष्मान योजना: ब्रजेश पाठक*
Fri, Aug 25, 2023
लखनऊ। 25 अगस्त प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना प्रदेश में बेहतर तरीके से लागू की गई है। अधिक से अधिक सरकारी व प्राइवेट मेडिकल संस्थानों को जोड़ा गया है। इससे गरीब मरीजों को घर के निकट मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की राह आसान हुई है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मरीज मनपसंद सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में करा सकते हैं। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।वह शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित होटल बीबीडी फॉरच्यून में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आयुष्मान योजना के पांच साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह केंद्र और राज्य की अनूठी एवं कल्याणकारी योजना है। इसके तहत मरीजों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्राइवेट अस्पताल बिना किसी जमा राशि के समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यूपी बड़ी आबादी वाला राज्य है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में मरीजों का बेहतर इलाज किया जाता है। प्रदेश के सभी जिलों में योजना लागू है। प्राइवेट अस्पतालों को इलाज पर आने वाले खर्च का 90 प्रतिशत से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर भी अब गर्व से प्राइवेट अस्पताल में इलाज हासिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को यूपी में पूरी तरह से साकार किया जा रहा है।सरकार बीते पांच वर्षों से आयुष्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। लक्षित परिवारों एवं सदस्यों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाकर उन्हें इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसमें निजी अस्पतालों की भूमिका अहम है।
गंभीर बीमारियों का भी इलाज
डिप्टी सीएम ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत गंभीर बीमारियों का इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इसमें कैंसर, किडनी, न्यूरो, पेट समेत दूसरी बीमारी शामिल हैं। आयुष्मान योजना के तहत मरीज को भर्ती कर मुफ्त इलाज का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर लाभर्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।