: आर्ट जैम 2025 : बच्चों ने रचा खुशियों का रंगीन संसार
Sun, Sep 7, 2025
लखनऊ 6 सितम्बर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में स्थित मॉडर्न स्कूल के सारनाथ हॉल में उत्साह और उमंग से भरा माहौल था, जब शहरभर से आए लगभग 200 बच्चों ने एक विशाल खाली दीवार को खुशियों से भरे भव्य भित्ति-चित्र (म्यूरल) में बदल दिया।
इस कार्यक्रम आर्ट जैम 2025 में 4 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें सी.एम.एस., ला मार्टिनियर और सेठ एम.आर. जयपुरिया जैसे अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ शामिल हुए।मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल मैडम मीना काने ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को यह स्वतंत्रता दी गई थी कि वे अपनी कला के माध्यम से यह व्यक्त करें कि उन्हें खुशी कहाँ से मिलती है – चाहे घर में, स्कूल में या फिर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में। इस साझा चित्रकला में इंद्रधनुष, परिवार, पालतू जानवर, हँसी और सपनों जैसी अनेक झलकियाँ दिखाई दीं।
यह विविध रंगों का संगम इस बात का प्रतीक था कि एक बच्चे के जीवन में भावनात्मक सुख-समृद्धि कितनी महत्वपूर्ण है। एवं उसके समग्र विकास के लिए जरूरी भी हैकोऑर्डिनेटर मैडम मनीषा राठौड़ ने कहा है कि अनेक प्रतिभागियों के लिए यह अनुभव अविस्मरणीय रहा। उन्हें गर्व था कि उनकी चित्रकला सैकड़ों अन्य कलाकृतियों के साथ सजी और वे किसी बड़े प्रयास का हिस्सा बने। प्रत्येक बच्चे को एक "जॉय किट" भेंट की गई, जिसमें भावनात्मक सुख-समृद्धि को बढ़ावा देने वाले तत्व शामिल थे।स्पोर्ट फैकल्टी से रजनीश त्रिवेदी ने बताया है कि भावनात्मक सुरक्षा हर बच्चे का अधिकार है। रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से भावनात्मक सुख-समृद्धि को प्रोत्साहित कर आर्ट जैम ने बच्चों की आवाज़, उनकी खुशी और उनके अपनत्व का उत्सव मनाया—और सबके लिए एक उज्जवल दुनिया को रंगों में सजाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगी बच्चों को स्कूल की तरफ से जॉय किट" एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए
: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे सितंबर से हो सकता है चालू , लंबे जाम से मिलेगी मुक्ति
Thu, Sep 4, 2025
लखनऊ 4 सितंबर लखनऊ कानपुर रूट को लेकर अच्छी खबर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर अब 50 मिनट में तय होगी 95 किमी की दूरी, उम्मीद है कि सितंबर से चलने लगेंगीं गाड़ियां,उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर एक्सप्रेस वे के बीच 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रूट बनाया गया है. इसमें 45 किलोमीटर तक ग्रीनफील्ड एरिया शामिल हैं. इनमें 28 छोटे पुल और 38 अंडरपास के साथ-साथ 6 फ्लाईओवर भी तैयार किए गए हैं, जिससे 95 किलोमीटर की दूरी को महज 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. क्योंकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 95% से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, शुरुआती चरण में हल्के वाहन जैसे बाइक और कार इस रूट पर फर्राटा भर सकेंगे. एनएचएआई का दावा है कि इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 100- 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे, जिससे लखनऊ से कानपुर की यात्रा 50 मिनट में पूरी हो सकेगी । उत्तर प्रदेश के कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी इस रूट पर प्रदेशवासियों को महज 80 किलोमीटर चलने के लिए कई घंटे का समय लग जाता है वही लखनऊ उन्नाव एवं उन्नाव कानपुर के बीच बहुत जाम की स्थिति बनी हुई है इस एक्सप्रेसवे के बनने स से जहां दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा वहीं लखनऊ कानपुर के बीच लगी औद्योगिक इकाइयों के माल वाहनो को भी एक लंबे थकान भारी जाम से निजात मिल सकेगी
: सरकार ने GST किया कम, 5% और 18%... अब होंगे सिर्फ दो टैक्स स्लैब
Wed, Sep 3, 2025
नई दिल्ली 3 सितंबर जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में शुरू हुई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री साफ किया कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब होंगे, जो 5% और 18% होंगेमतलब अब 12 और 28 फीसदी के जीएसटी स्लैब को खत्म कर दिया गया है और इनमें शामिल ज्यादातर चीजें सिर्फ मंजूर किए गए दो टैक्स स्लैब के अंदर आ जाएंगी. इसके चलते कई सामान सस्ते हो जाएंंगे. हालांकि, विलासिता और हानिकारिक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब को मंजूरी मिली है, जो 40% का है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा फोकस देश के आम आदमी पर है. किसानों से लेकर लेबर तक को ध्यान में रखते हुए स्लैब कम करने को मंजूरी दी गई है और बैठक में शामिल सभी सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने इस फैसले का समर्थन किया.समय की मांग को समझते हुए सभी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देने में अपनी पूरी सहमति जताईयूएचटी दूध, छेना पनीर, पिज्जा ब्रेड, रोटी, पराठा, को अब जीरो जीएसटी स्लैब में डाला गया है और इन पर कई जीएसटी नहीं लगेगा. इसके अलावा कॉमन मैन और मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि शैंपू, साबुन, तेल समेत रोजमर्रा में घरों में इस्तेमाल होने वाले सामानों के अलावा नमकीन, पास्ता, कॉफी, नूडल्स पर अब 5% जीएसटी लगेगा. इसके अलावा कार, बाइक, सीमेंट पर अब 28 फीसदी की जगह 18 फीसदी टैक्स लागू होगा. टीवी पर 28 फीसदी से 18 फीसदी जीएसटी हुआ, तो वहीं 33 जीवन रक्षक दवाइंयों को जीएसटी के दायरे से बाहर किया गया है. इनमें तीन कैंसर की दवाएं भी शामिल हैं.40 फीसदी के स्पेशल दायरे में सुपर लग्जरी सामानों को रखा गया है. पान मसाला, सिगरेट गुटका और अन्य तंबाकू उत्पादों, बीढ़ी को इस कैटेगरी में रखा गया है. फ्लेवर्ड कर्बोनेटेड पेय पदार्थों को भी इस स्लैब के तहत रखा है
22 सितंबर नवरात्रि के प्रथम दिन से सस्ती होगी तमाम चीजें
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री ने बिजनेस टुडे से खास बातचीत के दौरान बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए 5-18 फीसदी के जीएसटी स्लैब को मंजूरी मिलने की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि काउंसिल की बैठक में लिए गए सभी फैसले 22 सितंबर से लागू होंगे यानी इस तारीख से तमाम चीजें सस्ती हो जाएंगी. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 15 अगस्त को जीएसटी रिफॉर्म को लेकर की गई थी, जिसके बाद ये पहली काउंसिल बैठक थी, जिसमें बड़े फैसले लिए गए हैंअगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के तहत जीएसटी काउंसिल द्वारा मंजूर किए गए प्रस्ताव पर नजर डालें, तो जीएसटी के मौजूदा चार स्लैब को कम करके दो कर दिया गया है. 12% और 28% वाली कैटेगरी खत्म हो गई है. इसके बाद 12 फीसदी स्लैब में शामिल करीब 99 फीसदी सामानों को 5% के स्लैब में डाला जा सकता है, जबकि 28% स्लैब के जीएसटी स्लैब में शामिल चीजों को 18% के स्लैब में लाया जा सकता है.काउंसिल की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी ने इसमें लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि सभी सदस्यों की ओर से जीएसटी रेट्स को युक्तिसंगत बनाने के पक्ष में सहमति व्यक्त की गई है. प्रभावी रूप से दो टैक्स स्लैब 5% और 18% होंगे, जबकि कुछ विलासिता की वस्तुओं पर 40% कर लगेगा. तंबाकू, पान मसाला जैसी चीजों को इस स्लैब में रखा जाएगा.